Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : मालगोदाम दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : मालगोदाम दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में
विज्ञापन
  • धनबाद : मालगोदाम दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में
  • श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता में दी जानकारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। मालगोदाम दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर दुर्गापूजा की तैयारियों की जानकारी दी गई। समिति ने बताया कि पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि पूजा को लेकर समिति के सदस्य पूरी तरह तैयार हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। इस वर्ष पूजा पंडाल करीब 65 फीट ऊंचा और 55 फीट चौड़ा होगा।

महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से शौचालय, पर्याप्त रोशनी और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की जाएगी। समिति की ओर से भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का दावा किया गया।

वहीं, कतरास की सुरक्षा और मेगा प्रोजेक्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि कतरास सुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और क्षेत्र के संबंध में गलत संदेश फैलाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि यदि भविष्य में क्षेत्र के सामने किसी तरह का संकट उत्पन्न होता है, तो धनबाद सांसद और बाघमारा विधायक सबसे आगे खड़े रहेंगे तथा जनता के साथ मजबूती से आवाज उठाएंगे। प्रेस वार्ता में विकास बजरंगी, वशिष्ठ चौहान, राकेश सिंह, विशाल कुमार समेत पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन