Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बेहतर शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव है : सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बेहतर शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव है : सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • बेहतर शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव है : सांसद सुखदेव भगत
  • H.S. IMPERIAL PUBLIC SCHOOL का 10वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

चरिमा कैरोमें स्थित H.S. IMPERIAL PUBLIC SCHOOL में 10वां वार्षिक महोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सांसद श्री भगत का पारंपरिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। सांसद सुखदेव भगत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया है।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि विगत 10 वर्षों से H.S. Imperial Public School ग्रामीण क्षेत्र में बहुत ही बेहतर ढंग से शिक्षा की अलख जगा रहा है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। श्री भगत ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है, शिक्षा संस्कार है। बेहतर शिक्षा हमारे लिए क्यों जरूरी है, यह हमें समझना होगा। 

आज के प्रतिस्पर्धा के युग में अगर हमारे बच्चे शिक्षित होंगे, तभी हमारा परिवार, हमारा झारखंड और हमारा देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि  ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना उनका अधिकार है।माता-पिता को विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सांसद ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंग। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। 

मौके पर कार्यक्रम में डायरेक्टर इरशाद अंसारी ताहिर अंसारी, उस्तर अंसारी, प्रिंसिपल वसीम अंसारी, लोहरदगा इंटक के अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार साहू लोहरदगा ,जिला अंजुमन इस्लामिया के सचिव सैयद शाहिद अहमद बेलू, कैरोथाना प्रभारी रवि रंजन कुमार, सांसद प्रतिनिधि समीदअंसारी,अब्दुल्लाह अंसारी, मुस्लिम अंसारी ,शरद कुमार विद्यार्थी, अल्ताफ अंसारी, तिला उरांव,वसीम खान ,ताजुल अंसारी ,शाहजहां अंसारी ,तेंबो उरांव, चरकू सरदार, खुर्शीद अंसारी, इम्तियाज अंसारी ,नारायण उरांव ,रुस्तम अंसारी ,इरशाद अंसारी ,वसीम अंसारी, शोएब अंसारी ,आतिफ अंसारी, रेहान अंसारी, आसिफ अंसारी, धान कुमार, राजश्री उरांव, आलिया अरशद, फूलमती कुमारी, संध्या सिंह, नीलम पन्ना, शहीना परवीन, नरगिस परवीन, उर्मिला तिर्की, अल्फा  लकड़ा, सुशील खलखो, ममता कुमारी, मनदीपा देवी सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक उपस्थित थे। अंत में विद्यालय के निदेशक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन