भारत विकास परिषद की बैठक संपन्न
एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। भारत विकास परिषद झूमरीतिलैया कोडरमा की एक बैठक शिव वाटिका में आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन के उपरांत वंदे मातरम गीत गाकर कर की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने किया जबकि संचालन सचिव विमल पच्चीसिया ने किया।
इस अवसर सर्वसम्मति से भारत विकास परिषद के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक भारत को जानो प्रतियोगिता बृहद रूप में आयोजित करने का निर्णय लेते हुए प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अलग-अलग सदस्यों को स्कूलों से संपर्क करने का दायित्व भी दिया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता के संयोजक राधे शुक्ला व संचालक छोटेलाल पांडे को बनाया गया।
बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाने को लेकर सभी सदस्यों के बीच कार्यों को लेकर अलग-अलग दायित्व सोपा गया। इससे पूर्व आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता कार्यक्रम की समीक्षा भी की गयी। सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों ने कार्यक्रम संयोजक माधोराम भार्गव एवं संजय अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बैठक में परिषद के सचिव विमल कुमार पचिशिया, संस्कार प्रमुख डीएसपी एम आर भार्गव, संपर्क प्रमुख -धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष छोटे लाल पांडे, सुरेश जैन, नारायण सिंह, कैलाश चौधरी, संजय अग्रवाल, सेवा प्रमुख गोपाल कुमार गुतुल, असीम कुमार तिवारी, राधे शुक्ला, पप्पू कुमार, मनोज कुमार सिंह, अभय चरण पहाड़ी, आदि उपस्थित थे।