Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : छात्रों की समस्याओं को लेकर अभाविप ने लिया संज्ञान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : छात्रों की समस्याओं को लेकर अभाविप ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

समाधान के लिए अधिकारियों से करेगी पहल : अतुल आनंद 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सतगावां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) कोडरमा द्वारा प्रखंड सतगावां स्थित राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, बासोडीह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं को लेकर संज्ञान लिया गया। अभाविप के पदाधिकारियों ने विद्यालय का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक समझा। 

इस दौरान अभाविप के जिला संयोजक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल आनंद ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। छात्रों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों का कहना था कि आवश्यक विषयों के शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर भी असर पड़ रहा है। 

इस अवसर पर अतुल आनंद ने कहा कि छात्र हित से जुड़े विषयों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के साथ खड़ी रही है। विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। विद्यालय में शिक्षकों की कमी सहित छात्रों द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जायेगा और इनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि अभाविप राष्ट्रहित, छात्रहित एवं समाजहित को केंद्र में रखकर निरंतर कार्य करती है। विद्यार्थियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब भी छात्रों की आवाज बनने की आवश्यकता होगी, अभाविप उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। 

वहीं अभाविप नगर मंत्री सुधांशु यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा। छात्रों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से संवाद कर आवश्यक पहल की जायेगी। इस दौरान सुभाष मेहता, राहुल मेहता, कृष्णा कुमार, नीतीश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन