Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : गुमो के झुमरिया टांड मैदान में निर्मित खेल मैदान का हुआ उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : गुमो के झुमरिया टांड मैदान में निर्मित खेल मैदान का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन

सभी वार्डों में खेल मैदान बनाने की है योजना: रमेश हर्षधर 

हर वार्ड में विकास कार्यों को मिलेगी गति: मनोहर  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गुमो के झुमरियाटांड़ में  नगर परिषद द्वारा एक करोड़ 90 लाख  की राशि से निर्मित खेल मैदान का शनिवार को उद्घाटन हुआ। 

इस मौके पर घर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी मैनेजर लीमांशु कुमार रणधीर वर्मा, जेई दीपक कुमार के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद अतिथि के रूप में मौजूद थे। मुख्य अतिथि रमेश हर्षधर और उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम ने शिलापट के सामने नारियल फोड़कर और फीता काटकर इस खेल मैदान का उद्घाटन किया। पूजा-अर्चना उमेश उर्फ बबली पांडेय ने कराई। 

केडीडीए के सचिव दिनेश सिंह सौरभ यादव, मनोज पांडेय, अशोक पांडेय और बबलू पांडेय ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में खेल मैदान बनाने की योजना है, लेकिन जमीन आवंटन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। 

शहर का विकास मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लोगों से सहयोग करने की अपील की। जबकि उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम ने वार्ड पार्षदों के सहयोग से हर वार्ड में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर हर वार्ड में कार्य किया जा रहा है।

 इसके उपरांत वार्ड पार्षद उदय सिंह, मनोज कुमार, संजय यादव, महेश यादव, मोहम्मद इमरान, दीपक यादव, मनप्रीत कौर, पंकज कुमार और पिंटू कुमार को कामेश्वर पांडेय, मनीष पांडेय, जितेंद्र राम, विवेक पांडेए उर्फ मदन पाण्डेय, मुकेश राम, विकास पांडेय, धर्मेंद्र राम और दिवाकर पांडेय ने बुके देकर स्वागत किया। अधिकारियों के सामने दो टावर लाइट, ओपन जिम स्टेज शेड और सडक निर्माण की मांग राखी गयी।  

मौके पर नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूनार्मेंट कमेटी के अध्यक्ष मनीष पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज राम, अविनाश पांडेय अवध पांडेय, अनिल पंडित, सचिव बबलू पांडेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, धर्मेंद्र राम और धीरज पाण्डेय के अलावा कई लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन