Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जपला : मालगाड़ी की चपेट में आने से बचे यात्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जपला : मालगाड़ी की चपेट में आने से बचे यात्री
विज्ञापन

जपला स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बचे यात्री 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जपला (पलामू)। पूर्व मध्य रेलवे के जपला रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर 53611 डीजीआर पैसेंजर ट्रेन से उतरकर दर्जनों यात्री जल्दबाजी में रेलवे पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान दूसरी पटरी पर मालगाड़ी आ गयी। मालगाड़ी को सामने आते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी और लोग किसी तरह पटरी से दूर हटे। 

बताया जाता है कि इन दिनों हुसैनाबाद के कपूर्री मैदान में काली कंबल वाले बाबा का दरबार लगा हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे ट्रेनों और जपला स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गयी है।  ट्रेन के रुकते ही कई यात्री फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे रेलवे लाइन पार करने लगे। इसी दौरान मालगाड़ी के लोको पायलट ने लगातार हॉर्न बजाया। 

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी, जिसके कारण यात्रियों को पटरी से हटने का समय मिल गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने कहा कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती और यात्रियों को पटरी पार करने से रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन