Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चतरा : NH-22 और NH-139 होंगे फोरलेन, NHAI ने DPR के लिए निकाला टेंडर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चतरा : NH-22 और NH-139 होंगे फोरलेन, NHAI ने DPR के लिए निकाला टेंडर
विज्ञापन
  • चतरा लोकसभा को मिली विकास की बड़ी सौगात
  • NH-22 और NH-139 होंगे फोरलेन, NHAI ने DPR के लिए निकाला टेंडर
  • गोसाईडीह से चंदवा तक 106 KM और शीलदाग से परवा मोड़ तक 22 KM सड़क का होगा कायाकल्प
  • 16 नवंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी - सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से तेज हुई प्रक्रिया

सिकंदर कुमार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हंटरगंज। चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सड़क के क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के फोरलेन विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार की एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसकी औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड-बिहार बॉर्डर के गोसाईडीह से चंदवा तक एनएच-22  और शीलदाग से परवा मोड़ तक एनएच-139  को फोरलेन में अपग्रेड किया जाएगा। NHAI ने दोनों सड़कों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026  तय की गई है।

परियोजना का स्वरूप ऐसा होगा

1. एनएच-22 (गोसाईडीह - चंदवा)  : यह इस क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजना होगी। झारखंड-बिहार बॉर्डर (गोसाईडीह) से चंदवा तक किलोमीटर 11.200 से 117.200 तक कुल लगभग  106 किलोमीटर* लंबे हिस्से को फोरलेन किया जाएगा। यह सड़क चतरा को बिहार से सीधे जोड़ती है, इसलिए इसका महत्व सबसे ज्यादा है।

2. एनएच-139 (शीलदाग - परवा मोड़)  इसके तहत शीलदाग से परवा मोड़ तक किलोमीटर 57.049 से 79.147 तक करीब 22 किलोमीटर सड़क का फोरलेन निर्माण होगा। DPR और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होने के बाद जमीन अधिग्रहण और निर्माण कार्य के लिए अलग से टेंडर निकाला जाएगा।

सांसद कालीचरण सिंह की लगातार पहल का नतीजा

सांसद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और NHAI के अधिकारियों से कई दौर की मुलाकात की थी। 

सांसद ने लगातार चतरा की खराब सड़क कनेक्टिविटी और दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया था। उसी का परिणाम है कि NHAI ने इस परियोजना को प्राथमिकता में लिया है। सांसद कार्यालय ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

क्या होगा फायदा?

  1. आवागमन सुगम: फोरलेन बनने से चतरा, हंटरगंज, प्रतापपुर से बिहार और राजधानी रांची तक का सफर आधे समय में पूरा होगा।
  2. व्यापार को बढ़ावा: सड़क चौड़ी होने से बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी, जिससे स्थानीय कृषि उत्पाद और कोयला परिवहन तेज होगा।
  3. दुर्घटनाओं में कमी:  अभी टू-लेन होने के कारण ओवरटेक में अक्सर हादसे होते हैं, फोरलेन से यातायात का दबाव कम होगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी।
  4. झारखंड-बिहार संपर्क मजबूत:  गोसाईडीह बॉर्डर से जुड़ने के कारण अंतरराज्यीय संपर्क और मजबूत होगा।
  5.  मिलाकर यह परियोजना चतरा लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली साबित होगी।
विज्ञापन