Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मैच छोड़ जर्जर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मैच छोड़ जर्जर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • मैच छोड़ जर्जर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद सुखदेव भगत, BDO को मौके पर ही दिए आवश्यक निर्देश
  • कहा - मेरी पहली प्राथमिकता फुटबॉल नहीं, जनता की समस्या का समाधान है

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कुड़ू। प्रखंड के चटकपुर में आयोजित  महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने जनसंवेदनशीलता और जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की।

हुआ यूं कि समापन समारोह के दौरान फाइनल मैच शुरू हुआ था कि तभी चटकपुर के ग्रामीणों ने सांसद महोदय के समक्ष गांव की  सड़क के जर्जर हालत की गंभीर समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर अवस्था में है, बरसात में कीचड़ और गड्ढों से आवागमन मुश्किल हो गया है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है।

मामले की गंभीरता को समझते हुए सांसद श्री भगत ने तुरंत निर्णय लिया और फाइनल मैच को बीच में ही छोड़कर ग्रामीणों के साथ जर्जर सड़क का मुआयना करने निकल पड़े। मौके पर मौजूद कुड़ू के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता की इस मूलभूत समस्या का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है। 

सड़क निरीक्षण के बाद सांसद पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचे और विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अपनी जगह है, लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान उससे भी बड़ा है।सांसद के इस कदम की पूरे गांव में खूब सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी सांसद ने मैच छोड़कर उनकी सड़क देखी है।

विज्ञापन