टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3/10/2026 को सायं 8 बजे रांची एयरपोर्ट पर वृन्दाबन से परम पूज्य आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज का आगमन होगा। भक्तों के द्वारा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।
तदुपरांत महाराज श्री रामगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। जैसा कि ज्ञात है आगामी 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक रामगढ़ के जिमखाना क्लब रिजॉर्ट में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन रखा गया है।
परम पूज्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के श्री मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी। मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने सबों को सादर आमंत्रित किया है।