- 6 अक्टूबर को हुसैनाबाद में आएंगे डुमरी विधायक व जेएलकेएम सुप्रीमो, जय राम महतो
- नौजवानों में उत्साह ,गांधी व शास्त्री जयंती पर दिया श्रद्धांजलि व तैयारी को लेकर कमर कसा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। राज्य के सबसे चर्चित डुमरी विधानसभा के विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमों जयराम महतो 6 अक्टूबर दिन मंगलवार को हुसैनाबाद के धरती पर सभा को संबोधित करेंगे ,इसको लेकर पार्टी के साथ साथ शहर के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा हैं। इस सबन्ध में पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता व मोर्चा के वरीय अधिकारियों ने प्रेस को जानकारी दी।
इस दौरान मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया एवं श्रद्धांजलि दी। इसके प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर मंगलवार हमलोगों के नेता का अगमन होना है इसके लिए हुसैनाबाद के गम्हरिया में कार्यलय खोला हैं,जँहा से पार्टी के प्रचार प्रसार व कार्यक्रमो की जानकारी दी जाएगी।
आगे उन लोगो ने बताया कि आज जय राम महतो एकल विधायक होकर भी पूरे झारखंडी जनता के लिए खड़ा है उसी प्रकार हम सब का कर्तव्य हैं हुसैनाबाद के धरती पर लाखों की भीड़ खड़ा होकर स्वागत करेगी,जय राम नेता नही बल्कि झारखण्डी बेटा का आवाज हैं और इसका आगाज हुसैनाबाद की धरती होगा, उन्होंने लोगो से अपील किया हैं 6 अक्टूबर को आप जरूर आए।
मौके पर जिला अध्यक्ष - दिलीप मेहता प्रभात सिन्हा, रिस्कु विश्वकर्मा, प्रखंड प्रवक्ता अमरजीत यादव उपाध्यक्ष , मो. मोबारक अंसारी मनोज दुबे ,गुड्डू सिंह,मोहम्मदगंज प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार पाल, प्रिंस सिंह, दीपक विश्वकर्मा संदीप कुमार राजा,अशोक चौधरी,उत्तम पटेल,उमेश चौधरी,नीतीश पटेल, समेत कई लोग उपस्थित थे।