Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : मुरलीडीह-भाटडीह और तेतुलिया में अवैध कोयला कारोबार के आरोप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : मुरलीडीह-भाटडीह और तेतुलिया में अवैध कोयला कारोबार के आरोप
विज्ञापन
  • धनबाद : मुरलीडीह-भाटडीह और तेतुलिया में अवैध कोयला कारोबार के आरोप
  • रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर किया कार्रवाई की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, महुदा (धनबाद)। भाटडीह क्षेत्र के मुरलीडीह, भाटडीह और तेतुलिया में कथित तौर पर अवैध कोयला खनन और परिवहन का कारोबार फिर सक्रिय होने का आरोप लगाया गया है।

अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री, विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और सीआईएसएफ को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई और अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।

रत्नेश कुमार के अनुसार, क्षेत्र में कथित रूप से कई अवैध मुहाने खोलकर मजदूरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर कोयले की खुदाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला तस्कर गरीब मजदूरों को अधिक दिहाड़ी का प्रलोभन देकर अवैध खनन में लगा रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित अवैध कारोबार बीसीसीएल और वन विभाग की जमीन पर संचालित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जंगली जीव-जंतुओं के आश्रय पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। कि अवैध खनन किए गए कोयले को ट्रकों के माध्यम से बाहर भेजे जाने और भट्ठों में पहुंचाए जाने की बात भी कही गई है।

रत्नेश कुमार ने सवाल उठाया कि जब सीआईएसएफ सहित संबंधित एजेंसियां अवैध खनन पर रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रही हैं, तो मुरलीडीह, भाटडीह और तेतुलिया में कथित रूप से चल रहे इस कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन