- मार्ग के किनारे फल-सब्जी विक्रेताओं को छायादार छाता बाँट मनायी गयी गांधी जयंती
टीम एबीएन, रांची। दिनांक 2 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार गाँधी जयंती के शुभ अवसर में छोटानागपुर क्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी (सी.सी.डी.एस ) ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियर्स लिमिटेड कंपनी के सी.एस.आर परियोजना अंतर्गत इस वर्ष (2026-27) में पूरे झारखण्ड में 2500 छायादार बड़ा छाता बाँटा।
ज्ञात हो कि सीसीडीएस एक समाज सेवी संस्था है जो पिछले 32 वर्षों से झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में जन सेवार्थ अनेक योजना का क्रियानव्यन करता रहा है। इसी सन्दर्भ में छाता के माध्यम से उन जरूरतमंद मार्ग किनारे सब्जी- फल विक्रेताओं को मौसम के कारण बहुत सी पीड़ाओं से राहत पहुंचाने का एक प्रयास किया जा रहा है। उपस्थित सभी लाभुकों ने छाता पाने पर अपनी प्रसन्ता जाहिर की और बतलाया की इससे उन्हें बरसात, ठण्ड और गर्मी तीनो ही मौसम मे बहुत राहत मिलेगी।
संस्था के सचिव बिभू चौधरी ने सभी को व्यवसाय और आत्मनिर्भर बनने के प्रति प्रेरित किया, उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संस्था के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया जिसमे जूट, बाँस एवं अन्य प्राकृतिक शामग्रीयों द्वारा विभिन्न प्रकार के सजावटी हस्तशिल्प से रोजगार के अवसर से परिचित करवाया। संस्था लम्बे समय से इन सभी हस्तशिल्प के विभिन्न सामग्री बनाती एवं हस्त शिल्पकारों को प्रशिक्षित करती आयी है। कृषि के छेत्र में भी नाबार्ड की सहायता से संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और विभिन्न परियोजना के माध्यम से हज़ारों की संख्या मे कृषक परिवारों को लाभान्वित करती आयी है।
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के नियंत्रणाधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह एक नवरत्न कंपनी है जो कोलकाता में स्थित है। यह भारतीय नौसेना के पोतों से लेकर व्यापारिक जलपोतों तक का निर्माण एवं मरम्मत करते हैं। इसके सी.एस.आर. परियोजना अंतर्गत इस वर्ष झारखण्ड के जरूरतमंद विक्रेताओं को छाता बाँटने के लिए सी. सी. डी. एस. को सहायता राशि प्रदान की गयी और छाता का वितरण सफलता पूर्वक पूर्ण हो सका।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डूंगरी पंचायत के मुखिया जीतू कच्छप, पंचायत सचिव हर्षिता सादा पूर्व ग्राम प्रधान राजू नायक, सुंदरी तिर्की पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, राम बंडो पूर्व मुखिया, ग्राम प्रधान सूरज उराव, उपमुखिया सरोज धान एवं पूर्व समाज कल्याण पदाधिकारी अर्जुन मांझी उपस्थित रहे। साथ ही संस्था के योगा थेरेपीस्ट बिस्वाजॉय चौधरी, वीत्य अधिकारी प्रशांत हेरलेकर, कीर्तमान नाथ, अब्दुल मसीर अंसारी, विकास पासवान, अभिषेक कुमार, फ़िरोज़ एवं अमन कुमार पातार का कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।