Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 7
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : स्मॉल फॉल में डूबे दो भाइयों की मौत, एक शव मिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : स्मॉल फॉल में डूबे दो भाइयों की मौत, एक शव मिला
विज्ञापन
  • लोहरदगा: स्मॉल फॉल में डूबने से दो भाइयों की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के किस्को और जोबांग थाना सीमावर्ती क्षेत्र मसुरियाखाड़ पुलिस पिकेट के पूर्वी हिस्से में स्थित स्मॉल फॉल में दो भाइयों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर दूसरे दिन प्रशासन और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों की तलाश शुरू की।

एक शव बरामद किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। डूबने वालों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत होंदगा निवासी 24 वर्षीय लाल रितेश नाथ शाहदेव, पिता अजय नाथ शाहदेव एवं चतरा के सिमरिया निवासी राजा सिंह पिता सनूज कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों घर से दोपहर करीब 1 बजे घूमने की बात बोलकर निकले थे, देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले चिंतित हो गए। दोनों के मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इधर रितेश और राजा का मोटरसाइकिल रोड में खड़ी देखकर इसकी सूचना किस्को थाना और परिजनों को दी गई, तब परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। 

घटना की सूचना मिलने पर किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, किस्को थाना प्रभारी वारिस हुसैन और जोबांग थाना प्रभारी बिष्णु रजक घटनास्थल देवदरिया पंचायत अंतर्गत स्मॉल फॉल पहुंचे और लाल रितेश नाथ शाहदेव का शव बरामद कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं राजा सिंह के शव की खोजबीन जारी है। 

विज्ञापन