- धनबाद कतरास के माँ लिलौरी स्थान स्थित रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई हुंडई कार, कार में लगी भीषण आग
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास के माँ लिलौरी स्थान स्थित धनबाद रेल डिवीजन के रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T पर बीती रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो की ओर से तेज रफ़्तार आ रही एक हुंडई कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में अचानक आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोग समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आसपास के लोगों और प्रशासन की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलती रही और अंततः पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों और घटना से संबंधित अन्य जानकारी की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।