Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : हुसैनाबाद थाना से हाजत सुरक्षा प्रहरी को चकमा देकर चोरी के आरोपी हुआ फरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : हुसैनाबाद थाना से हाजत सुरक्षा प्रहरी को चकमा देकर चोरी के आरोपी हुआ फरार
विज्ञापन
  • पलाम : हुसैनाबाद थाना से हाजत सुरक्षा प्रहरी को चकमा देकर चोरी के आरोपी हुआ फरार
  • थाना से झाड़ियों में घुस कर  चार दिवारी हुआ पार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। पलामू पुलिस की सतर्कता पर फिर एक बार उठी बड़ा सवाल 1 गुरुवार को अहले सुबह जब थाना के सुरक्षा प्रहरी आंख मल कर नित्य क्रिया में जाने की तैयारी कर ही रहे थे तब तक एक चालक कैदी ने सब की आंखों धुल झोंक कर हाथ मे रस्सी सहित नौ दो ग्यारह हो गया,इस घटना की सूचना से ही फैली पुलिस की हाथ पांव फूलना चालू हो गया। 

सभी अधिकारी खोजबीन में लग गए केकिन समाचार लिखे जाने तक उक्त चोर नही पकड़ाया था।प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार छुट्टी में गए थे। 

इसी बीच पड़ोसी राज्य बिहार औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना अंतर्गत पिपरा बगाही के निवासी व बिहार में चोरी की घटनाओं  में वांछित अपराधी रीतेश कुमार (19 वर्ष), पिता अनिल सिंह को पूर्व के 29 सितम्बर की थाना कांड संख्या 198/26 की घटना व निशानदेही पर पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा में सुबह 4 :30 बजे पकड़ कर लाया गया था।

लेकिन सुबह करीब 8 बजे ओ डी प्रभारी के रूप में पुअनि विजय प्रसाद मेहता डियूटी में तैनात थे लेकिन सुबह ऑफिस डियूटी चेंच का समय था सुरक्षा प्रहरियों से फ्रेस होने के लिए वे डेरा गए और उसी समय उक्त चोर ने पेट मे दर्द की शिकायत किया। 

हाजत सुरक्षा में तैनात चौकीदार 03/29 अक्षय कुमार और 03/33 मिथलेश कुमार पासवान द्वारा इलाज के लिए हथकड़ी लगाकर हाजत से बाहर जैसे ही निकाला वेसे ही आरोपी चौकीदार को धक्का देकर हथकड़ी और रस्सा सहित वह थाना भवन के पश्चिम दिशा में झाड़ियो में कूदते हुए चार दिवारी लांघ कर फरार हो गया। 

घटना के बाद थाना में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदारों ने आरोपी को पकड़ने लिए चारो तरह फैल गए लेकिन चोर ने ऐसा चकमा दिया फरार हो गया ।और अन्तः वह भागने में सफल रहा इस घटना की सूचना ने पलामू पुलिस के साथ साथ थाना की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। 

इधर घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद थाना प्रभारी आ गए और पुलिस के द्वारा  फरार आरोपी के विरुद्ध हाजत से भागने और सरकारी संपत्ति (हथकड़ी-रस्सा) लेकर जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इधर थाना के चारो तरफ चार दिवारी व कंटीला तार हैं लेकिन पुराना व जर्जर होने के कारण कई जगहों पर टूटा हुआ है जिससे भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे है।

विज्ञापन