Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मधुबन कोल वाशरी में हैंड लोडिंग शुरू कर स्थानीय बेरोजगारों को नियोजित किया जाए : अरूप चटर्जी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मधुबन कोल वाशरी में हैंड लोडिंग शुरू कर स्थानीय बेरोजगारों को नियोजित किया जाए : अरूप चटर्जी
विज्ञापन
  • मधुबन कोल वाशरी में हैंड लोडिंग शुरू कर स्थानीय बेरोजगारों को नियोजित किया जाए : अरूप चटर्जी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कोल वाशरी में रिजेक्शन एवं वॉश कोल की लोडिंग में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजित करने तथा हैंड लोडिंग शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना को निरसा विधायक सह बीसीकेयू के महामंत्री अरूप चटर्जी ने समर्थन दिया। 

गुरुवार को उन्होंने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को संबोधित किया। अरूप चटर्जी ने कहा कि मधुबन वाशरी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वाशरी में कार्यरत राधा चेनई कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों की अपेक्षा बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों के नियोजन की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। धरनास्थल पर बैठे लोगों के साथ कथित मारपीट के सवाल पर विधायक ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने के बजाय स्थानीय लोगों की रोजगार संबंधी मांगों पर प्रबंधन को सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

धरना को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी समर्थन दिया। झामुमो केंद्रीय सदस्य डबलू महथा एवं बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष धीरेन रवानी धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। बताया गया कि स्थानीय बेरोजगारों को नियोजित करने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से मधुबन वाशरी में धरना जारी है। धरना के कारण वाशरी में ट्रांसपोर्टिंग का कार्य प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

मौके पर शेख रहीम, बैजनाथ यादव, पतिलाल महतो, रतिलाल महतो, अशरफ अंसारी, गोपाल महतो, देवानंद राजभर, रामेश्वर साव, बलदेव वर्मा, संजू यादव, गोलू शर्मा, परमेश्वर महतो, कैलाश महतो, धरमु मांझी, रिंकी देवी, दिलीप किस्कु, विनोद मुंडा, नरेश भुईयां, मो. आसिफ, अली अंसारी, दीपक कुम्हार एवं नंदलाल महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व यूनियन समर्थक उपस्थित थे।

विज्ञापन