Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : मटकुरिया चेकपोस्ट पर रोजाना की तरह वाहन जांच, कुछ देर जाम से परेशान रहे राहगीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : मटकुरिया चेकपोस्ट पर रोजाना की तरह वाहन जांच, कुछ देर जाम से परेशान रहे राहगीर
विज्ञापन
  • धनबाद : मटकुरिया चेकपोस्ट पर रोजाना की तरह वाहन जांच, कुछ देर जाम से परेशान रहे राहगीर
  • मटकुरिया में पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट से लेकर कागजात तक की हुई पड़ताल
  • दैनिक चेकिंग के कारण मटकुरिया चेकपोस्ट पर लगा जाम, वाहनों की लगी कतार
  • हेलमेट और डिक्की की जांच के साथ चारपहिया वाहनों की भी हुई पड़ताल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को मटकुरिया चेकपोस्ट पर पुलिस ने नियमित वाहन जांच अभियान चलाया। मटकुरिया पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की गयी।

जांच के दौरान विशेष रूप से दोपहिया चालकों के हेलमेट, वाहन की डिक्की और कागजात की पड़ताल की गयी। वहीं चारपहिया वाहनों को भी रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी। पुलिस की ओर से वाहनों को एक-एक कर रोककर जांच किए जाने के कारण चेकपोस्ट के आसपास कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गयी और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गयी।

इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास भी किया गया। जांच के संबंध में प्रशासन से पूछे जाने पर बताया गया कि मटकुरिया चेकपोस्ट पर यह कोई विशेष अभियान नहीं है, बल्कि प्रतिदिन की तरह नियमित वाहन जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर इस तरह की जांच नियमित रूप से जारी रहती है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की है।

विज्ञापन