- धनबाद : जोगता में अवैध उत्खनन पर कोयला मंत्री का पुतला फूंका
टीम एबीएन, धनबाद। गुरुवार को जोगता मोड़ पर जोगता नागरिक समिति ने ई-ब्लॉक के उत्खनन के विरोध, जोगता मोड़ को बचाने तथा पूरे कोयलांचल बचाने के लिए केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी का पुतला जलाया।
जिसमें जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, एसके मोबिन, हसिफ खान, श्रीधर पाण्डे, मनु महतो, गुड़िया परवीन, निर्मल कुमार, मंगल चौहान, अजय चौहान, असगर मिया, बिंदवा देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, टिंकू, त्रिलोक देवी तथा जोगता के नागरिक लोग उपास्थित थे।