Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : भू-धंसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : भू-धंसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन
विज्ञापन
  • धनबाद : भू-धंसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भू-धंसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ गुरुवार को कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जनआंदोलन किया गया। रणधीर वर्मा चौक पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर कतरास की सुरक्षा, विस्थापन और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा की संयोजक मंडली के सदस्य राजीव रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने बीसीसीएल पर कतरास के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर कतरास के लोगों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो सकता है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा और उनके भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति जरूरी है।

राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि कतरास क्षेत्र में लगातार भू-धसान और अवैध उत्खनन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद बीसीसीएल, सीआईएसएफ, डीजीएमएस और जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कतरास के लोगों को किसी भी हाल में उजड़ने नहीं दिया जायेगा और उनके हक की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को दिल्ली तक ले जाकर केंद्र सरकार के समक्ष कतरास के लोगों की आवाज उठायी जायेगी।

विज्ञापन