- कोडरमा : ग्रिजली पब्लिक स्कूल में चला गांधी और शास्त्री जयंती के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान
एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया, कोडरमा। सतपुलिया, गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनायी गयी। मौके पर कार्यालय, झुमरी तिलैया नगर परिषद के नगर प्रबंधक रणधीर कुमार वर्मा, पर्यवक्षक बलराम कुशवाहा, सहायक आकाश शर्मा एवं शुभम कुमार विद्यालय में उपस्थित रहे।
उन्होंने भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को प्रस्तुत किया।
कक्षा सात की छात्रा ऋषिका प्रियदर्शी ने अंग्रेजी में भाषण के माध्यम से गांधी एवं शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति पर प्रकाश डाला। वहीं समीक्षा कुमारी ने हिंदी में भाषण देते हुए कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता के पुजारी थे, आज सिंगल-यूज प्लास्टिक स्वच्छता में सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए सिंगल-यूज प्लास्टिक का बहिष्कार ही स्वच्छ भारत की ओर पहला कदम है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों आयुषी कुमारी, काश्वी वैभव, श्रीशा भदानी, ख्याति सिंह, युग जैन, अरनव भदानी, अखिल आनंद एवं आदित्य द्वारा प्रस्तुत स्वच्छता ही सेवा है विषय पर आधारित लघु नाटिका तथा पीयूष राज एवं ऋषव कुमार द्वारा प्रस्तुत भूमिका-अभिनय (रोल प्ले) रहा। लघु नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावी ढंग से संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी बताया कि अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विद्यार्थियों के प्रभावशाली अभिनय ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश सभी तक पहुंचाया तथा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वच्छता एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षक काशीनाथ ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरजा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हमें सत्य, सादगी, अनुशासन और सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल उनके विचारों को जानें ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में भी अपनायें और स्वच्छ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। कार्यक्रम का संचालन छात्रा नित्या कुमारी ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए सभी प्रस्तुतियों को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्या वंदना नारायण संयोजक सकिंदर कुमार, संयोजिका अनिता कुमारी, श्वेता अग्रवाल, दलजीत कौर, काशीनाथ महतो, दीपक कुमार, चैताली घोष, रश्मि सूद, चन्दन कुमार, रतन पांण्डेय, संगीता, अमित कुमार, सोनी, रवि कुमार, आर्यन, सागर, पूजा, शालिनी, मो. फैजान, रानी कुमारी, अंजु कुमारी, मायावती, हाजरा, श्रुति कुमारी, वर्षा कुमारी, दिव्याली, सुषमा, संगीता सिंह एवं अनिल कुमार यादव का योगदान सराहनीय रहा।