Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : ट्रक में मिले 38 गोवंश, तीन बछड़ों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : ट्रक में मिले 38 गोवंश, तीन बछड़ों की मौत
विज्ञापन
  • धनबाद : ट्रक में मिले 38 गोवंश, तीन बछड़ों की मौत
  • पुलिस को देखते ही ट्रक छोड़कर भागा चालक, जांच हुई तो ट्रक में मिले 38 मवेशी मवेशियों को बेहद क्रूर तरीके से ट्रक में ठूंसा गया था, तीन बछड़ों की मौत 

एबीएन, न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैथन ओपी (ओपी/थाना) स्थित झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर मंगलवार की देर रात जैसे ही ट्रक (डब्ल्यूबी 25 एल 2288) को रोकने का इशारा किया, चालक और सह-चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए।

ट्रक की जांच करने पर उसमें 38 मवेशी बेहद क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर लदे हुए पाये गये। गिनती करने पर ट्रक में 18 गायें, 4 भैंसें, 12 गाय के बछड़े और 4 भैंस के बछड़े मिले, जिनमें से तीन बछड़ों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन