- लोहरदगा शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ कि जनता नरक जैसा जिंदगी जीने के लिए मजबूर : सूरज अग्रवाल
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 8 में इन दिनों नाली का पानी खाली पड़े जमीन पर जमा हो रही है पूर्व में नाली का पानी खेतों के रास्ता बाहर निकल जाती थी।
लेकिन जिन रैयतो का जमीन नाली के रास्ते में पड़ती थी वह सभी वहां पर बाउंड्री वॉल कर चुके हैं अब जरा सोचिए पावरगंज चौक से लेकर बाबा मठ तक के लोगों का नाली का गंदा पानी वार्ड नंबर 8 में बहती है नाली का पानी का निकासी नहीं होने के कारण पानी धीरे-धीरे सड़ रही है और बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप अगल-बगल में बढ़ता जा रहा है।
वहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं परंतु नरक पालिका इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है क्या लोग बड़ी-बड़ी बीमारी के चपेट में आ जाएंगे तब कहीं जाकर लोहरदगा नरक पालिका नाली निर्माण कराएगी अभी सनातनियों का लगातार पितृपक्ष,दुर्गा पूजा,दीपावली,छठ पूजा आदि शुद्धता का पर्व है और ऐसी स्थिति में नाली का पानी जमना बड़े बीमारी को आमंत्रित कर रही है।
नरक पालिका तुरंत इस पर ध्यान देते हुए उचित कार्रवाई करें अगर मुहल्ले में बसने वाले किसी भी व्यक्ति को गंभीर बीमारी होती है तो इसकी सारी जवाब देह लोहरदगा नरक पालिका का होगा, नगर पालिका में बैठे अफसर शाह ए सी रूम से बाहर निकलकर थोड़ा वहां का दुर्दशा देख ले मेरी गारंटी है की उस बदबू में लोग ज्यादा देर खड़ा नहीं हो सकेंगे, भारत माता की जय।