- धनबाद : बरोरा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
बरोरा (धनबाद)। बरोरा थाना परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक कतरास इंस्पेक्टर रूस्तम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की।
बैठक में बरोरा, मुराइडीह, हरिणा, बेहराकुदर, टुंडू, खोनाठी समेत अन्य क्षेत्रों की दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों ने पूजा आयोजन से संबंधित अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया।
मौके पर थानेदार अभय कुमार, सचिव मिथिलेश कुमार, उपप्रमुख रंजीत सिंह, मुखिया विनोद नापित, दयाल महतो, महेंद्र सिंह, देवानंद राजभर, विनय पांडे, देवानंद साव, भोला रवानी, आजाद कुम्हार, छोटन अंसारी, मुन्ना अंसारी, भीमलाल रवानी, गोपाल सिंह, नागेश्वर सिंह, गौतम सिंह, शशि यादव और संतोष चौहान आदि मौजूद थे।