- धनबाद : जमीन धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 42.80 लाख रुपये ठगी का आरोप
- सरायढेला पुलिस ने 112 की सूचना पर प्लॉट से पकड़ा आरोपी, सरकारी जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री का भी आरोप
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जमीन के फर्जी सौदे के जरिए 42.80 लाख रुपये की ठगी और गैरमजरुआ सरकारी जमीन की कथित खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में सरायढेला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की, जब आरोपी कथित तौर पर विवादित जमीन पर घेराबंदी कराने पहुंचा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित उमेश कुमार सिंह के अनुसार, वर्ष 2022 में उन्होंने करीब 6.21 लाख रुपये प्रति कट्ठा की दर से जमीन का सौदा किया था। इसके एवज में उन्होंने बैंक खाते के माध्यम से कुल 42.80 लाख रुपये का भुगतान किया। भुगतान के बाद स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट भी किया गया।