Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पूर्व सांसद सुदर्शन भगत की अहम पहल से गुमला जिले में दौड़ेगी रेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पूर्व सांसद सुदर्शन भगत की अहम पहल से गुमला जिले में दौड़ेगी रेल
विज्ञापन
  • गुमला को रेल से जोड़ने की मांग को संसद तक पहुंचाने में लोहरदगा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत की अहम पहल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख आकांक्षाओं में शामिल रही है। इस मांग को संसद के पटल तक मजबूती से पहुंचाने और रेल मंत्रालय के समक्ष बार-बार उठाने में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सुदर्शन भगत ने 13 मार्च 2013 को लोकसभा में गुमला को रेल संपर्क से जोड़ने की आवश्यकता उठाई थी। उन्होंने लोहरदगा–गुमला–जशपुर–कोरबा रेल मार्ग की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि इस क्षेत्र में रेल संपर्क होने से विकास की संभावनाओं को गति मिल सकती है। इसके बाद 12 जुलाई 2019 को रेलवे मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान उन्होंने एक बार फिर गुमला को रेल नेटवर्क से जोड़ने का विषय उठाया। 

23 जुलाई 2019 को नियम 377 के तहत विशेष उल्लेख के माध्यम से उन्होंने रांची–लोहरदगा–गुमला–जशपुर–कोरबा नई रेल लाइन की मांग संसद में रखी। उस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि इस विषय को लेकर वे पहले रेल मंत्रालय के समक्ष कई बार आवेदन कर चुके हैं। 10 फरवरी 2020 को भी सुदर्शन भगत ने लोकसभा में गुमला जिले को रेल सेवा से जोड़ने की मांग उठाई। उन्होंने रेल संपर्क को क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

गुमला में रेलवे की मांग केवल आवागमन का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास से भी जुड़ी हुई है। संसद में लगातार इस मुद्दे को उठाए जाने से यह मांग राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी। 
जिसका असर हुआ कि गुमला जिला को रेलवे का तोहफा मिल रहा है। इसके लिए समस्त गुमला और लोहरदगा वासियों में खुशी की लहर है। इसके लिए मोदी सरकार  एवं पूर्व सांसद सुदर्शन भगत बधाई  के पात्र हैं।

विज्ञापन