Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला में आजादी के 78 साल बाद पहली बार दौड़ेगी रेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुमला में आजादी के 78 साल बाद पहली बार दौड़ेगी रेल
विज्ञापन
  • गुमला को आजादी के 78 साल बाद मिलेगा रेल का तोहफा
  • भूमि अधिग्रहण करने से संबंधित कार्य प्रारंभ- सांसद सुखदेव भगत के प्रयास रंग लाये
  • गुमला में 41 और लोहरदगा में 14 गांवों को रेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा अधिग्रहण
  • लोहरदगा से भाया गुमला-s पत्थलगांव- धरमजयगढ़ तक 291.881 KM नई रेल लाइन का भूमि अधिग्रहण शुरू, गुमला में 41 गांवों की 439.040 हेक्टरऔर लोहरदगा में 14 गांवों की 122.437 हेक्टर जमीन ली जाएगी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिला जो आजादी के बाद से आज तक रेलवे लाइन से नहीं जुड़ सका था, अब रेल मानचित्र पर आने जा रहा है। लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत के लगातार प्रयासों का परिणाम है कि केंद्र सरकार ने लोहरदगा-गुमला-पत्थलगांव-धर्मजयगढ़ (291.881 किलोमीटर) नई रेल लाइन को मंजूरी देकर इसे Special Railway Project घोषित कर दिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भारत सरकार के गजट No. 2764 दिनांक 04.06.2026, S.O. 2858(E) के तहत हो चुका है।

सांसद श्री भगत ने सांसद बनने के बाद से लगातार संसद में इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया था और रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर गुमला को रेल से जोड़ने की मांग की थी।

रेल मंत्रालय ने अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर महाबल प्रसादने दिनांक  उपायुक्त, गुमला और उपायुक्त, लोहरदगा को अलग-अलग पत्र भेजकर आग्रह किया है कि रेल अधिनियम 1989 की धारा 7A के तहत जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार के एक नोडल अधिकारी को सक्षम प्राधिकारी के रूप में नामित किया जाए। इस संबंध में सांसद के निजी सचिव श्री आलोक कुमार साहू ने प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि 
कुल 561.477 हेक्टेयर निजी जमीन का अधिग्रहण होगा 
गुमला जिला में - 439.040 हेक्टेयर (41 गांव)
-लोहरदगा जिला में - 122.437 हेक्टेयर (14 गांव)

श्री साहू ने दोनों उपायुक्तों से भी वार्ता की। गुमला उपायुक्त ने  नोडल पदाधिकारी-सह-सक्षम प्राधिकारी नामित कर रेल विभाग को भेज दिया गया है। वहीं लोहरदगा उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही नोडल पदाधिकारी का चयन कर रेल विभाग को भेज दिया जाएगा।
प्रोजेक्ट मैनेजर ने यह भी बताया कि वे शीघ्र ही सांसद श्री सुखदेव भगत से मिलकर गुमला और लोहरदगा में जमीन अधिग्रहण में सहयोग का आग्रह करेंगे। यह सांसद सुखदेव भगत की बहुत बड़ी उपलब्धि है कि गुमला जिला को रेलवे लाइन से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य धरातल पर शुरू हो गया है।
जमीन अधिग्रहण का पूरा विवरण संलग्न -

A. गुमला जिला - कुल 439.040 Ha - 41 गांव

1 रायडीहअंचल (9 गांव): कटकला 10.245 Ha, केराडीह 5.51 Ha, सिरिंगाबरटोली 5.445 Ha, पोगरा 23.945 Ha, ऊंचाडीह 9.425 Ha, रघुनाथपुर 3.77 Ha, परसा 14.275 Ha, बांसडीह 3.20 Ha, तेलगांव 13.50 Ha

2. गुमला अंचल (17 गांव): चाहा 27.00 Ha, पहरपनारी 1.395 Ha, सोसो 5.945 Ha + 11.010 Ha, जोरादानर 8.12 Ha, निमटोली 12.345 Ha, चंदाली 19.545 Ha, कसिटोली 12.665 Ha, फाथी 13.010 Ha, मोकड़ो 13.085 Ha, बरकलोरो 8.66 Ha, ईरो फाटकपुर 19.72 Ha, सवरिया 26.74 Ha, खरका 13.215 Ha, बेलागरा 12.67 Ha, तोताम्बी 10.70 Ha

3. घाघरा अंचल (14 गांव): डोडांग 8.19 Ha, कस्पोरेया 1.36 Ha + 1.55 Ha, अनाध्राडीह 2.925 Ha, माकरा 4.11 Ha, ढेरहौली 8.17 Ha, पतागैन 27.39 Ha, टंगारसिकवार 16.945 Ha, नौडीहा 5.77 Ha, खाटंगा 5.65 Ha, नौडीहा 4.64 Ha, हप्पामुनि 2.85 Ha, गम्हारिया 24.525 Ha, बुटी 13.22 Ha

4. सिसई अंचल (1 गांव):*केन्द्रा 2.265 Ha

B. लोहरदगा जिला - कुल 122.437 Ha (12,24,374 वर्ग मीटर) - 14 गांव

सभी गांव सेन्हा और लोहरदगा अंचल के हैं - कुंदगरी 13.150 Ha, कल्हेपाट 9.695 Ha, अर्रू 14.445 Ha, सेन्हा 31.525 Ha, बदला 10.445 Ha, अरहासा 4.705 Ha, चांदकोपा 7.290 Ha, निगनी (सेन्हा) 3.830 Ha, बागरू 1.150 Ha, निगनी (लोहरदगा) 4.365 Ha, बामंदीहा 5.865 Ha, कुटमू 6.500 Ha, लोहरदगा 7.370 Ha, हरमू 2.102 Ha

विज्ञापन