Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : मरकच्चो के जामू में मध्याह्न भोजन खाकर करीब चार दर्जन बच्चे बीमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : मरकच्चो के जामू में मध्याह्न भोजन खाकर करीब चार दर्जन बच्चे बीमार
विज्ञापन
  • कोडरमा : मरकच्चो के जामू में मध्याह्न भोजन खाकर करीब चार दर्जन बच्चे बीमार
    मरकच्चो के जामु उत्क्रमित प्राथमिक में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी बच्चों की तबीयत, जांच शुरू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। मरकच्चो प्रखंड स्थित जामु के हरिजन टोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब चार दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी। खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। कुछ बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर स्कूल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी।

62 बच्चे थे स्कूल में मौजूद

जानकारी के अनुसार, बुधवार को विद्यालय में कुल 62 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों को मध्याह्न भोजन में चावल, दाल और आलू-सोयाबीन की सब्जी परोसी गयी थी। भोजन करने के थोड़ी देर बाद बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख स्कूल प्रबंधन ने ग्रामीणों की मदद ली और बीमार बच्चों को अलग-अलग वाहनों से मरकच्चो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में कराया गया इलाज

स्वास्थ्य केंद्र में सभी बच्चों को भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक इलाज के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य बतायी गयी। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल रहा। हालांकि उपचार के बाद बच्चों की हालत सामान्य होने की जानकारी मिलने पर राहत मिली।

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधीक्षक, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा होने की आशंका जतायी गयी है। हालांकि बच्चों की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

भोजन की गुणवत्ता को लेकर जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर जांच शुरू कर दी गयी है। जांच में यह देखा जायेगा कि बच्चों को परोसे गये भोजन की गुणवत्ता कैसी थी और भोजन के बाद एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वजह क्या रही? फिलहाल सभी प्रभावित बच्चों की हालत सामान्य बतायी जा रही है।

विज्ञापन