सिमरिया। अनुमंडल क्षेत्र के पत्थलगड़ा पुलिस ने शुक्रवार को 2 किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिफ्तार तस्करों में तेतरिया निवासी ओम प्रकाश कुमार, लेम्बोईया निवासी पिंटू कुमार और सदर थाना क्षेत्र के लोवगड़ा निवासी प्रभात कुमार वर्मा का नाम शामिल है। पुलिस ने उनके पास से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल जब्त किया। जिसके डिक्की में 2 किलो अफीम बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से पांच मोबाइल फोन और दो स्कूटी भी जबकि है।एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि लेंबोइया तेतरिया सड़क पर कुछ अफीम तस्कर सक्रिय हैं और अफीम की खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आलोक में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जैसे ही मौके पर पहुंची, वैसे ही तस्कर भागने लगे। जिसे पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा और प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी रोहित साव, एसआई बमबम कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।