Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कोल कर्मी की मौत आश्रित को नियोजन की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कोल कर्मी की मौत आश्रित को नियोजन की मांग
विज्ञापन
  • धनबाद : कोल कर्मी की मौत आश्रित को नियोजन की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में कार्यरत कोलकर्मी मुराइडीह कॉलोनी निवासी ईश्वरी बेलदार (57) की मंगलवार को डुमरा स्थित बीसीसीएल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। फीटर पद पर कार्यरत था।

परिजनों के अनुसार, सोमवार को जनरल पाली में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। ड्यूटी समाप्त करने के बाद किसी तरह घर पहुंचे। मंगलवार सुबह तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें बीसीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

मृतक की पत्नी फुलवा देवी ने मुराइडीह परियोजना पदाधिकारी को पत्र देकर घटना की सूचना दी तथा छोटे पुत्र लक्ष्मण बेलदार को आश्रित नियोजन देने की मांग की। सूचना मिलने पर मजदूर नेता संतोष गोराई, मंगल हेंब्रम, देवानंद राजभर, आशीष राय, एनडी पांडेय, अनुप चौहान, मनोज मोदी, ब्रजेश कुमार, गणेश सिंह, कैलाश चौहान, अनिल चौहान व राम इकबाल प्रसाद अस्पताल पहुंचे। 

नेताओं ने परिजनों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि आश्रित को नियोजन नहीं मिला, तो आंदोलन किया जायेगा। शव को अस्पताल से कालोनी स्थित आवास पर ले आया है। ईश्वरी बेलदार के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री हैं. सभी शादीशुदा हैं। उनका पैतृक गांव गया जिले के चेरकी में है। 

विज्ञापन