- फुलारीटांड में तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू में आया आक्रामक सांड
- ले चुका कई लोगों की जान, कर चुका है कि कईयों पर हमला
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास के फुलारीटांड में दहशत का पर्याय बने आक्रामक सांड को मंगलवार को ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया। सोमवार को रंजन यादव और राहुल भुइयां पर हमले के बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में उतरे और घेराबंदी कर सांड को फुलारीटांड खटाल की ओर खदेड़ा। रस्सियों से उसे काबू में किया गया।
ग्रामीणों के अनुसार सांड के हमले में चार सितंबर को 80 वर्षीय चांदो भुइयां और इससे पहले सेवानिवृत्त कर्मी सियाराम सोनार की मौत हो चुकी थी। कई अन्य लोग भी घायल हुए थे। सांड पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कतरास गोशाला ने उसे रखने से इनकार किया, जिसके बाद ग्रामीण उसे वाहन से गिरिडीह क्षेत्र की ओर ले जाकर छोड़ आये।
ग्रामीणों में जय प्रकाश यादव, रंजीत यादव, मनु यादव, राजेश यादव, चंदन यादव, भोलू यादव, शिव चौहान, दयानंद यादव, संजीत यादव, अशोक यादव, मंतोष यादव, प्रवीण गुप्ता, राजेंद्र मिस्त्री समेत अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभायी।