Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

30 और एक को चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
30 और एक को चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव
विज्ञापन

30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन  

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है। इसको लेकर 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चाणक्य बीएनआर रांची में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।  

इस कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी देश-विदेश की प्रख्यात कंपनियों के साथ-साथ डॉक्टर्स और हेल्थ-टेक इनोवेटर्स शामिल होंगे। इसके माध्यम से सहज एआई, टेली ईसीजी, आॅनलाइन पेमेंट और आॅनलाइन अपॉइंटमेंट जैसी डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया जायेगा। 

कॉन्क्लेव के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के कार्यान्वयन, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स, स्मार्ट अस्पताल और एआई-संचालित डायग्नोस्टिक्स जैसे मुद्दों पर गहन मंथन किया जायेगा। कॉन्क्लेव में 30 स्टॉल भी लगेंगे।

विज्ञापन