टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गयी और फिर वहां घेराव किया गया।
एसआईआर और वोटर लिस्ट को लेकर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं। आखिरकार, लोगों के वोटों के साथ क्या हो रहा है और इसके लिए कौन जवाबदेह होगा? वोट की चोरी को लेकर राहुल गांधी जी द्वारा उठाये गये सवालों को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
लोगों का वोट किसी की निजी जागीर नहीं है। हर एक वोट जनता का अधिकार है और इस अधिकार के लिए हम सड़कों पर संघर्ष करेंगे, साथ ही अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सदन में भी आवाज उठायेंगे।