रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध
टीम एबीएन, रांची। करमा की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। पीड़िता की शिकायत पर रातू थाना में कांड संख्या 326/26 दर्ज किया गया था। एसएसपी रांची राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी विशेष अनुसंधान दल ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात चटकपुर पंचायत क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय संदीप मुंडा उर्फ रावन और 23 वर्षीय सुनील मुंडा के रूप में हुई है।
दोनों चटकपुर के निवासी हैं। पुलिस ने संदीप के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें घटना से जुड़े साक्ष्य मिले। दुष्कर्म के साथ-साथ आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की थी।