Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : केसरगढ़ा, बसंती चौक, जमुनिया नदी में कथित अवैध कोयला खनन का आरोप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : केसरगढ़ा, बसंती चौक, जमुनिया नदी में कथित अवैध कोयला खनन का आरोप
विज्ञापन
  • धनबाद : केसरगढ़ा, बसंती चौक, जमुनिया नदी में कथित अवैध कोयला खनन का आरोप
  • रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। बाघमारा क्षेत्र में फिर से शुरू हुआ कोयला का अवैध कारोबार का खेल बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत केसरगढ़ा, बसंत्ती चौक, जमुनिया नदी में बड़े पैमाने पर कथित अवैध कोयला खनन और कोयला कारोबार किया जा रहा है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया x पर गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, सीआईएसएफ को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

रत्नेश कुमार का आरोप है कि केसरगढ़ा में रात के अंधेरे में मिनी हाईवे और ट्रकों की कतार देखी जाती है ओर कोयले की ढुलाई ओर भंडार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है तथा कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां आउटसोर्सिंग मॉडल की तर्ज पर कथित रूप से अवैध कोयला खनन किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा है कि क्षेत्र में कथित कोयला तस्करी का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है और तस्कर पहले की तुलना में अधिक बेखौफ होकर काम कर रहे हैं कोयला एक अवैध कारोबार किया जा रहा है। 

रत्नेश कुमार ने कहा कि धनबाद के विभिन्न कोयला क्षेत्रों में भू-धसान जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं और इन घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है, बावजूद इसके कथित अवैध खनन और कोयला तस्करी पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।

उन्होंने कहा कि धनबाद एसएसपी महोदय लगातार अवैध कारोबार पर रोक लगाते आ रहे है लेकिन कुछ कोयला माफिया प्रशासन की आँखों में धूल झोंककर अवैध कारोबार संचालित कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से केसरगढ़ा, बसंती चौक ओर जमुनिया नदी में कथित अवैध खनन और कोयला कारोबार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन