Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राजेश स्वर्णकार बने राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 के क्षेत्रीय अध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजेश स्वर्णकार बने राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 के क्षेत्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
  • राजेश स्वर्णकार बने राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 के क्षेत्रीय अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। राजेश स्वर्णकार बने राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 के क्षेत्रीय अध्यक्ष कतरास राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की राष्ट्रीय महामंत्री आसनी सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार को उनके सामाजिक कार्यों एवं मजदूर हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मनोनयन के अवसर पर आसनी सिंह ने कहा कि राजेश स्वर्णकार के संगठन से जुड़ने और क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजेश स्वर्णकार को संगठन में और भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

राजेश स्वर्णकार ने राष्ट्रीय महामंत्री आसनी सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूरों के हित एवं अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर संघ के केंदीय उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, अरविंद भारती, चंदन चावड़ा एवं संघ मीडिया प्रभारी बिमलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन