Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में पहली बार बीआईटी मेसरा में जनकल्याण एवं वन विभाग संस्थान के सहयोग से एसबीआई यूथ आइडियाथान लॉन्च

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड में पहली बार बीआईटी मेसरा में जनकल्याण एवं वन विभाग संस्थान के सहयोग से एसबीआई यूथ आइडियाथान लॉन्च
विज्ञापन
  • झारखंड में पहली बार बीआईटी मेसरा में जनकल्याण एवं वन विभाग संस्थान के सहयोग से एसबीआई यूथ आइडियाथान लॉन्च
  • विद्यार्थियों के लिए खुला इनोवेशन का नया स्टेज

टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित बीआईटी मेसरा बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान के सभागार में जन कल्याण एवं वन विकास संस्थान द्वारा यूथ आइडियाथान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थी झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति,वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में थिंक स्टार्टअप के संजीव शिवेश समेत शिक्षा एवं इनोमेशन से जुड़े कई गणमान्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बीआईटी मेसरा के डीन पोद्दार ,सरला विरला के  डीन संदीप कुमार, थींक स्टार्टअप के डायरेक्टर संजीव शिवेश ,डॉक्टर आरिफ, जन कल्याण संस्थान के सचिव विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।

संस्थान के संस्थापक सचिव विशाल कुमार कार्यक्रम का संयोजन किया। सभी युवाओं के सवाल एवं समस्याएं सुनी एवं अपने सुझाव दिए। थींक स्टार्टअप दिल्ली से डॉ आरिफ हबीब, संजीव शिवेश तथा राँची से डॉ निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव (पूर्व कमिश्नर आबकारी विभाग) एवं  हिमकर श्याम कार्यक्रम में उपस्थित रहें तथा नवाचार से संबंधित अपने विचारों को युवाओं के साथ साझा किया।

डी.एस. वर्मा झारखंड स्टार्टअप के तरफ से आए थे, उन्होंने भी युवाओं से वार्तालाप किया तथा उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि आइडिया अच्छा लगने पर स्टार्टअप की तरफ से उनको फंड भी देंगे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव विशाल कुमार ने कहा कि झारखंड में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं है।

एसबीआई यूथ मैराथन कार्यक्रम विद्यार्थियों के विचारों को सही रूप में समझने प्रदान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मंच प्रदान करता है। उनके विचार को डेवलप करने के लिए हमारा संस्थान प्रयासरत है। ऐसे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने उनके विचारों को इनोवेशन और वास्तविक समाधान के लिए  हमारा संस्थान तत्पर रहेगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से अनेक सवाल जवाब किए गए और उनके समाधान भी दिए गये।

कार्यक्रम के अंत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिक्षाजगत से जुड़े विशिष्ट सदस्य और प्राचार्य को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में सर्वप्रथम रांची झारखंड की जानी-मानी साहित्यकार ममता मनीष सिंहा को मोमेंट और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मीडिया से जुड़ी ऋतुराज वर्षा को मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। 

प्रो.चित्रा शर्मा, इन्द्रजीत यादव, प्रेमलता जमशेदपुर, एस्ट्रोलॉजर अर्चित जमशेदपुर, अभिजीत राज, आकाश कुमार आदि को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सदस्यों में निम्मी गुप्ता, जाहिदा हबीब, सचिन कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सचिव विशाल कुमार ने किया।

विज्ञापन