- धनबाद झरिया जलजमाव से स्थानीय लोग हुए परेशान
- MOCP गोल्डन गोकुल पार्क के पशुपालकों की समस्याओं पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने लिया संज्ञान!
- मौके पर संबंधित एजेंट को बुलाकर जल्द स्थायी समाधान का दिया निर्देश!
- लापरवाही पर जताई सख्ती! कहा जल्द हो समस्याओं का समाधान
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ झरिया। MOCP गोल्डन गोकुल पार्क के पहाड़ी क्षेत्र में जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।
क्षेत्र में जलजमाव के कारण विशेष रूप से पशुपालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गाय-भैंस पालने वाले लोगों के लिए आवागमन का रास्ता प्रभावित होने से रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी उत्पन्न हो रही है।
जनसमस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक रागिनी सिंह ने तत्काल संबंधित एजेंट को मौके पर बुलाया और जलजमाव की स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल अस्थायी व्यवस्था से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की परेशानी हो और जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें इसकी जानकारी मिले! उसका त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। गोल्डन गोकुल पार्क के पहाड़ी क्षेत्र में जलजमाव के कारण पशुपालकों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।
संबंधित एजेंट को मौके पर बुलाकर जल्द से जल्द जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। जब तक समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं होती। तब तक कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए समस्या के समाधान में तेजी लाने का निर्देश दिया।