Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : नौकरी का झांसा जमीन का खेल सहित किया लाखों की ठगी!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : नौकरी का झांसा जमीन का खेल सहित किया लाखों की ठगी!
विज्ञापन
  • धनबाद : नौकरी का झांसा जमीन का खेल सहित किया लाखों की ठगी!
  • धनबाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा!

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। सदर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी और जमीन से जुड़े हेरफेर के आरोप में धनबाद थाना पुलिस ने पंकज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि पंकज कुमार गुप्ता लोगों को रेलवे ISM समेत अन्य सरकारी संस्थानों में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाता था और इसके एवज में उनसे लाखों रुपये लिए गए। नौकरी की उम्मीद में लोगों ने रकम तो दे दी लेकिन आरोप है कि नौकरी नहीं मिली और पैसे भी वापस नहीं किए गए।

मामला सिर्फ नौकरी तक ही सीमित नहीं बताया जा रहा है। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी पर जमीन की दलाली और कथित हेरफेर से जुड़े मामलों में भी लोगों को अपने जाल में फंसाने के आरोप हैं। पीड़ितों ने पुलिस को यह भी बताया है कि इस कथित ठगी के मामले में पंकज कुमार गुप्ता का भाई भी शामिल है। अब पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

धनबाद सदर थाना प्रभारी मनोज पाण्डेय के र्निदेशानुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इस कथित ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है। साथ ही कितने लोग इसके शिकार हुए और कितनी रकम का लेन- देन हुआ। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।a

विज्ञापन