Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : जगरिया भगतडीह के संजीव पांडेय को APK फाइल भेज उड़ाये 99 हजार रुपये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : जगरिया भगतडीह के संजीव पांडेय को APK फाइल भेज उड़ाये 99 हजार रुपये
विज्ञापन
  • धनबाद जगरिया मै भगतडीह निवासी संजीव पांडेय बने साइबर ठगी के शिकार; APK फाइल से फोन हैक कर उड़ाए 99 हजार रुपये
  • व्हाट्सएप ग्रुप में आई अनजान फाइलों से सावधान रहने की अपील; 1930 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई का इंतजार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया में व्हाट्सएप पर आई एक अनजान APK फाइल और ऑटो-डाउनलोड की लापरवाही ने एक गरीब परिवार की गाढ़ी कमाई पर पानी फेर दिया। झरिया के भगतडीह (दुखहरणी मंदिर के समीप) निवासी संजीव कुमार पांडेय (पिता: श्याम सुंदर पांडेय) साइबर ठगों का शिकार बन गए हैं। शातिर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर दो किस्तों में कुल 99 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।

ऑटो-डाउनलोड बनी ठगी की वजह

पीड़ित संजीव पांडेय ने बताया कि बीते 24 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान ग्रुप के माध्यम से एक APK फाइल आई थी। मोबाइल में  मीडिया ऑटो-डाउनलोड ऑप्शन ऑन रहने के कारण वह फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई। इसके कुछ ही देर बाद साइबर अपराधियों ने उनके फोन को पूरी तरह हैक कर लिया।

फोन पर एक के बाद एक कई ओटीपी (OTP) के मैसेज आने लगे, जिससे घबराकर उन्होंने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। लेकिन जब फोन दोबारा ऑन किया, तो बैंक ऑफ इंडिया की एना (Ena) शाखा स्थित उनके खाते से दो बार में—पहले 49,000 रुपये और फिर 50,000 रुपये पार हो चुके थे।

बोकारो के युवक के खाते में भेजे गए पैसे

अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित तुरंत बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे। बैंक अधिकारियों द्वारा जांच करने पर पता चला कि निकाली गई पूरी राशि बोकारो के सेक्टर-4 निवासी एक युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है।

थाने से लेकर 1930 तक गुहार, अब भी कार्रवाई का इंतजार

घटना की भनक लगते ही संजीव पांडेय ने झरिया थाना पहुंचकर लिखित सूचना दी। इसके बाद वे धनबाद स्थित साइबर थाना भी पहुंचे। साइबर पुलिस के निर्देश पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ठगों की गिरफ्तारी या पैसे की रिकवरी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

पीड़ित की आपबीती: एक-एक पैसा जोड़कर जमा की थी पूंजी

पीड़ित संजीव पांडेय ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि वे एक गरीब ब्राह्मण परिवार से आते हैं और पूजा-पाठ व मशक्कत करके एक-एक रुपया जोड़कर यह राशि जमा की थी। ठगी के बाद उनके परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन व उच्च अधिकारियों से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन