Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बीसीसीएल ने रामराज मंदिर परिसर में चलाया विशेष सफाई अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बीसीसीएल ने रामराज मंदिर परिसर में चलाया विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सोमवार को चिटाही धाम के श्रीश्री रामराज मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में 50 से अधिक लोगों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। 

अभियान में बीसीसीएल अधिकारियों के साथ यूनियन प्रतिनिधि, सलाहकार, कल्याण समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी। इस दौरान स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से कार्यस्थल के साथ सार्वजनिक एवं रमणीय स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गयी। 

प्रतिभागियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन