Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रिश्तों में अंग्रेजियत के कारण संस्कारों का क्षरण हो रहा है : गोविन्द शेंडे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रिश्तों में अंग्रेजियत के कारण संस्कारों का क्षरण हो रहा है : गोविन्द शेंडे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय, शक्ति आश्रम किशोरगंज चौक, हरमू रोड रांची में विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय नैतिक शिक्षा प्रमुख माननीय गोविंद शेंडे जी की बैठक संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज अपने देश में अंग्रेजियत के कारण परिवारों में संस्कारों का क्षरण हो रहा है। घर के बच्चे - बुआ, मौसी, काकी, नानी, दादी जैसे रिश्तों की भावपूर्ण सम्बन्ध से दूर होते जा रहे हैं। 

हम अपने घरों में रामायण के कथा को सुनते और सुनाते तो हैं पर हम स्वयं भी इसे अपने जीवन में आचरण नहीं करते। और आचरण से संस्कार, और संस्कार से चरित्र का निर्माण होता है। मुगल और अंग्रेजों के आने के बाद अपने देश में नैतिकता व संस्कारों का ह्रास हुआ है। हमारे ऋषियों मुनियों ने महिलाओं के प्रति हर उम्र के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण का आदर्श स्थापित किया है - हमसे उम्र में बड़ी हो तो दीदी, माता, उससे भी बड़ी हो तो दादी, नानी, छोटी हो तो बहन, बेटी आदि के समान मानने की परम्परा युगों से चली आ रही है।

परंतु संस्कारों के अभाव में चरित्र का हरण हो रहा है। इसीलिए उपरोक्त भावों व दृष्टिकोण के अभाव में आज समाज में छेड़खानी, बालात्कार उत्पीड़न आदि में वृद्धि देखी जा रही है। इसलिए संगठन ने देशभर में नई पीढ़ी को नैतिक शिक्षा देने के लिए प्रकल्प चला रहा है। इसके लिए सरकारी व निजी विद्यालयों से संपर्क कर पहले शिक्षक शिक्षिकाओं का एक कार्यशाला करना और फिर उन्हें कर्तव्य बोध याद कराकर छात्रों में नैतिक शिक्षा आधारित उन्हें शिक्षा देना और अंत में उनकी परीक्षा लेने की बातें बताई। 

परीक्षा में प्रश्नोत्तरी के अतिरिक्त अंत में संक्षेप में उनका मंतव्य भी लिखने का आग्रह करना और यही उनकी असल परीक्षा होगी। बैठक में मुख्य रूप से पटना व गोहाटी क्षेत्र धमार्चार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल, पटना क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका अनीमा पाण्डेय, दुगार्वाहिनी प्रांत संयोजिका कीर्ति गौरव, प्रान्त धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख रेणु अग्रवाल, प्रान्त सह विद्यार्थी प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर सहमंत्री राजेश अग्रवाल, रामगढ़ जिला सहमंत्री अमित साहू आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन