Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 645
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : महिला की चेन छिनी, सड़क पर गिरकर घायल हुई महिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : महिला की चेन छिनी, सड़क पर गिरकर घायल हुई महिला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची से आये दिन चोरी और छिनतई की घटनाएं सामने आ रही है। कभी राह चलते लोगों से मोबाइल तो कभी लोगों के गले से सोने की चेन छीनकर बेखौफ अपराधी फरार हो जा रहे हैं। चेन छिनतई की ऐसी ही एक और घटना रांची के एचबी रोड से सामने आयी है। 

एचबी रोड में दो महिलाएं शाम में टहल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गये। छिनतई के दौरान महिला ने चेन बचाने की कोशिश भी की, लेकिन महिला सड़क पर गिर गयी और घायल हो गयी। वहीं अपराधी चेन छीनकर फरार हो गये। छिनतई की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

विज्ञापन