Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 655
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कतरास के चैतुडीह में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कतरास के चैतुडीह में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास के चैतुडीह में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर धनबाद कतरास कोयलांचल में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने आखिरकार बड़ा और कड़ा रुख अपना लिया है। 

कतरास थाना क्षेत्र के कटहल धोड़ा में लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के काले खेल पर सोमवार को कतरास पुलिस, सीआईएसएफ, बीसीसीएल एरिया-4 की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कोयला उत्खनन के मुख्य मुहाने को बुलडोजर से पूरी तरह नेस्तनाबूद और समतल कर दिया। जानलेवा साबित हो रहे अवैध मुहानों को मिट्टी और पत्थरों से भरकर बंद करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। 

जनता ने ली राहत की सांस 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है, क्योंकि खुले मुहानों के कारण हमेशा बड़े हादसे का खतरा मंडराता रहता था। कार्रवाई के बाद वार्ड पार्षद निरुपमा देवी ने उकरऋ डीआईजी (डीआईजी) समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का तहेदिल से आभार जताया। हालांकि, उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सिर्फ एक दिन की खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। 

पार्षद ने मांग की है कि इन मुहानों को सिर्फ बंद न किया जाये, बल्कि पूरी तरह समतल कर दिया जाये ताकि भविष्य में कोई यहां दोबारा सुरंग न बना सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस खाली हुई सुरक्षित जमीन पर बच्चों के लिए खेल का मैदान विकसित किया जाये, जिससे इलाके के युवाओं को सकारात्मक माहौल मिल सके। 

इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन का ड्रामा बनकर न रह जाये, बल्कि अवैध खनन के खिलाफ यह बुलडोजर अभियान लगातार जारी रहना चाहिए और बंद किये गये मुहानों की नियमित निगरानी होनी चाहिए।

विज्ञापन