Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 658
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

विश्व पर्यटन दिवस पर न्यू मित्तल ट्रेवल्स को मिला झारखंड का प्रतिष्ठित बेस्ट ट्रैवल एजेंट अवॉर्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विश्व पर्यटन दिवस पर न्यू मित्तल ट्रेवल्स को मिला झारखंड का प्रतिष्ठित बेस्ट ट्रैवल एजेंट अवॉर्ड
विज्ञापन
  • विश्व पर्यटन दिवस पर न्यू मित्तल ट्रेवल्स को मिला झारखंड का प्रतिष्ठित बेस्ट ट्रैवल एजेंट अवॉर्ड

टीम एबीएन, रांची। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लोहरदगा के न्यू मित्तल ट्रेवल्स को राज्य के प्रतिष्ठित बेस्ट ट्रैवल एजेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 27 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे रांची स्थित आद्रे हाउस में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

झारखंड सरकार के Department of Tourism, Arts, Culture, Sports & Youth Affairs की ओर से आयोजित समारोह में पूरे झारखंड से केवल दो ट्रैवल एजेंटों का चयन किया गया, जिसमें न्यू मित्तल ट्रेवल्स, लोहरदगा का चयन होना जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार, निदेशक प्रियेश नमन लकड़ा, जनरल मैनेजर राजीव कुमार तथा IHM रांची के प्रिंसिपल डॉ. भूपेश के कर-कमलों से न्यू मित्तल ट्रेवल्स के डायरेक्टर कौशल मित्तल को प्रदान किया गया। 

लोहरदगा के पर्यटन क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण

न्यू मित्तल ट्रेवल्स के डायरेक्टर कौशल मित्तल लंबे समय से झारखंड के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों को बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लोहरदगा के पर्यटन स्थलों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उनके प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से विशेष पहचान मिली है।

न्यू मित्तल ट्रेवल्स द्वारा एयर टिकट, रेल टिकट, टूर पैकेज, होटल बुकिंग, हेलीकॉप्टर टिकट सहित विभिन्न यात्रा एवं पर्यटन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्था की सक्रियता और पर्यटन क्षेत्र में योगदान के चलते राज्य स्तर पर यह सम्मान मिलना लोहरदगा के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कौशल मित्तल ने झारखंड सरकार एवं पर्यटन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि न्यू मित्तल ट्रेवल्स की पूरी टीम, लोहरदगा के पर्यटन क्षेत्र और जिले के तमाम पर्यटन हितधारकों का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें झारखंड के पर्यटन स्थलों को देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने तथा पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान न्यू मित्तल ट्रेवल्स के साथ-साथ पूरे लोहरदगा जिले के लिए गौरव और उपलब्धि का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन