Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 658
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भाजपा को हो गया है गांधी-फोबिया : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भाजपा को हो गया है गांधी-फोबिया : सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • पहले गांधी नाम से अंग्रेज कांपते थे, आज राहुल गांधी से पूरी भाजपा कांपती है
  • भाजपा को हो गया है गांधी-फोबिया : छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत का तीखा हमला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि मुख्यमंत्री की भाषा उनकी बौखलाहट को दर्शाती है।

श्री भगत ने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति और स्ट्रैटेजी अब सिर्फ राहुल गांधी जी के इर्द-गिर्द घूमती है। राहुल जी ने उनकी दुखती रग पर हाथ रख दिया है। वोट चोरी का मामला हो, या संविधान से छेड़छाड़ का मामला, सच्चाई जनता के सामने आ गई है। जब चोरी पकड़ी जाती है, तो चोर बौखलाहट में अनाप-शनाप बोलने लगता है, वही हाल आज भाजपा का है।

उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि एक मुख्यमंत्री ने ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठाया जो शहीदों के परिवार से आता है। राहुल गांधी जी ने अपनी दादी और पिता को इस देश के लिए शहीद होते देखा है। जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई के समय अंग्रेजों से माफी मांगी और देश के साथ गद्दारी की, उनके वंशज आज भी उसी मानसिकता से ग्रस्त हैं। 

उन्हें गांधी फोबिया हो गया है। श्री भगत ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि इतिहास गवाह है, पहले गांधी शब्द से अंग्रेजी हुकूमत डरती थी, आज उसी गांधी नाम से पूरी भारतीय जनता पार्टी डरती है।

राहुल गांधी जी गरीब, किसान, मजदूर और संविधान की आवाज बन गए हैं, इसलिए भाजपा उन्हें बदनाम करने के लिए रोज नए हथकंडे अपनाती है, लेकिन देश की जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के सिपाही हैं और भाजपा के झूठ का जवाब सड़क से लेकर सदन तक दिया जाएगा।

विज्ञापन