- पिठोरिया में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत.. एक गंभीर रूप से घायल
टीम एबीएन, रांची। कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर बाढ़ू के सेमर टोली मोड़ के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों युवक रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।