- धनबाद : गजलीटाड़ हादसे की 31वीं बरसी पर याद किये गये वीर शहीद
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। गजलीटाड़ कोलयरी खान हादसे के 31वी बरसी पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा और गौतम मंडल ने 64 श्रमिको को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिनांक 26 सितम्बर, 2026 को बाघमारा विधानसभा के अंतर्गत बीसीसीएल के गजलीटाँड़ कोलियारी के खान हादसे के 31वीं बरसी (जिसमें 64 श्रमिकों की जलसमाधि हो गई थी) पर आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा और सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल सम्मिलित हुआ एंव शहीद हुए श्रमिकों की याद में बने शहीद स्तंभ पर पुष्पाजलि अर्पित कर सभी श्रमिकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया। मौके पर बीसीसीएल के पदाधिकारी, विभिन्न श्रमिक संगठन के नेतागण, मजदूर साथी व अन्य लोग उपस्थित थे।