Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बांसजोड़ा कोलियरी ऑफिस में मुख्य दरवाजे पर तीन नंबर बंगला के ग्रामीणों का कड़ा विरोध प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बांसजोड़ा कोलियरी ऑफिस में मुख्य दरवाजे पर तीन नंबर बंगला के ग्रामीणों का कड़ा विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
  • धनबाद : बांसजोड़ा कोलियरी ऑफिस में मुख्य दरवाजे पर तीन नंबर बंगला के ग्रामीणों का कड़ा विरोध प्रदर्शन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोयाबाद (धनबाद)। बांसजोड़ा कोलियरी ऑफिस में मुख्य दरवाजे पर तीन नंबर बंगला के ग्रामीणों का कड़ा विरोध प्रदर्शन। बिजली बहाल करने को लेकर घंटों भर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा ग्रामीणों का कहना है विश्वकर्मा पूजा के दिन हमलोगों का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था।

प्रबंधक कमलेश कुमार का बयान 

इसी पोल से लोयाबाद तीन नंबर मोहल्ले के लोगों को बिजली दी जाएगी। बारिश के कारण आज कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।यह बीसीसीएल की बिजली है किसी ग्रामीण की नही।

आजतक हमलोगों को बिजली मुहैय्या नहीं हो सका, बच्चों को पढ़ने लिखने में और बरसाती उमस भरी गर्मी से बेहाल है। न दिन को चैन है न रात को, आज बीसीसीएल के उदासीन रवैया के ख़िलाफ़ पूरा मोहल्ला विरोध कर रहे है। शांति देवी, नागो देवी, चानमुनि भारती, समरी देवी, रोहित कुमार, उपेंद्र कुमार, मनीष कुमार, प्रेम कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

वहीं बीसीसीएल कर्मी बांसजोड़ा कोलियरी के बगल में बसे 5 नंबर न्यू बस्ती के बिजली पोल से लाइन ले रहे थे। तभी वहां के महिला ग्रामीण उग्र हो गई। बीसीसीएल कर्मी पर भड़क गई, कहा जब हमलोग डेढ़ महीना से बिजली नहीं था तो हम किससे मांगने गए थे।

विरोध के कारण लाइन लेने नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है आपको जहां से लाइन देना है दीजिए या नया ट्रांसफार्मर लगवा दीजिए। 5 नंबर न्यू बस्ती की आशा देवी कारी देवी बसंती देवी शगुनवा देवी हेमामलानी देवी गणेश मंडल आदि दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे। 

विज्ञापन