मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड रांची द्वारा प्रायोजित लघु उत्पादन इकाई योजना के डोमचांच क्राफ्ट लघु वुडेन फर्निचर का उद्घाटन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, डोमचांच/ कोडरमा। डोमचांच प्रखंड क्षेत्र के बंगाईकला में दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची द्वारा प्रायोजित योजना के तहत वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई का उद्घाटन मुख्य अतिथि डोमचांच प्रमुख डॉ सतनारायण यादव फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, युवा समाज सेवी मनोज रजक, जिला उद्यमी समन्वयक श्रीश पति त्रिपाठी मौजूद थे। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख डॉ. सत्यनारायण ने कहा कि डोमचांच वुडन फर्नीचर का उद्घाटन होने से के लोगों को रोजगार का नया अवसर मिलेगा तथा क्षेत्र में भी इसका व्यापक फायदा होगा। डोमचांच वुडेन फर्नीचर लघु उत्पादन इकाई में कुल 55 सदस्य हैं।
मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड द्वारा उऋउ में काष्ठ कला संबंधित मशीन दी गयी है। उद्घाटन कार्यक्रम को मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारे काराखूट पंचायत के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड रांची द्वारा प्रायोजित योजना के तहत डोमचांच वुडेन फर्नीचर का उद्घाटन आज हुआ है जो यहां के लोगों को हुनरबंद बनाकर रोजगार का अवसर प्रदान करेगा तथा क्षेत्र के लिए भी इसका व्यापक फायदा नजर आएगा।
समाज सेवी मनोज रजक ने कहा कि झारखंड सरकार का धन्यवाद करते हैं कि इस उद्योग के लगने से यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे क्षेत्र में बहुमुखी विकास होगा। बता दे की मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा स्थापित लघु उत्पादन इकाई सीएफसी भवन में 30 शिल्पकारों को 25 दिन का प्रशिक्षण दिया गया तथा शिल्पकारों को अध्ययन भ्रमण के लिए वूड एक्सपो कोलकाता ले जाकर वहां पर तकनीक को बारीकी से दिखाया गया ताकि उन्हें आधुनिकता के दौर में लाया जा सके।
वही जिला उद्यमी समन्वयक श्रीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सीएफसी सदस्यों के द्वारा यहां काम करने से उन्हें वर्क आर्डर वुड क्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में गांव का नाम होगा तथा और अधिकार को बढ़ावा मिलेगा विभिन्न जिला व राज्य स्तरीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर में प्रदर्शनी लगाने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएफसी के अध्यक्ष सुभाष राणा ने कहा कि सीएफसी भवन बन जाने से हम सभी उद्यमियों को अपने उद्योग को सामूहिक रूप से उत्पादन में बढ़ावा मिलेगा तथा ज्यादा से ज्यादा उत्पादन एक ही केंद्र पर हो पायेगा। वही कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उद्यमी समन्वयक लेखराज कुमार द्वारा किया गया। मौके पर प्रखंड उद्यमी समन्वयक डोमचांच आशुतोष कुमार सिन्हा, मनोरंजन कुमार शर्मा अभिषेक कुमार अविनाश मिश्रा के अलावा अगल-बगल के लोग मौजूद रहे।