एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल की ओर से शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम शाम 4 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के कार्यालय में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित कार्यकतार्ओं ने उनके जीवन, विचारों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को याद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को सबसे अधिक महत्व दिया। उनका अंत्योदय का विचार आज भी हम सभी को सेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरित करता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों में राष्ट्रसेवा, समाज के प्रति संवेदनशीलता और अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना प्रमुख थी। उनके विचार आज भी कार्यकतार्ओं को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री हरी पंडित,विनोद सिनहा,महादेव दास,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी,मण्डल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल,मण्डल महामन्त्री पप्पू भदानी, साकेत सिंह,राजेश वर्मा,लक्ष्मी वर्णवाल,सचिन कपसीमें,अंकित गुप्ता,अशोक वर्मा ऋषभ सुरोलिया ,ज्योति पहाड़ी,अरविंद कुमार,शंकर मोदी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम कोडरमा जिला के सभी मण्डलों में मनाया गया ।सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।